Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : मुंबई इंडियंस के 15 ओवरों में 138 रन (लीड-3)

मुंबई की ओर से सचिन और रयान मैकलारेन ने पारी की शुरुआत की। छठे ओवर में सचिन जैक्स कैलिस का शिकार हुए। उन्होंने तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाए। उनके और मैकलारेन के बीच पहले विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी हुई।

सचिन के आउट होने के बाद अंबाती रायडू मैकलारेन का साथ देने आए। तेरहवें ओवर में रायडू आउट हो गए। उन्होंने 27 गेंदों पर तीन चौकों व चार छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। उन्हें भी कैलिस ने ही आउट किया।

रायडू के आउट होने के बाद किरोन पोलार्ड मैकलारेन का साथ देने मैदान में उतरे। उन्होंने महज छह गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैकलारेन 38 रन बनाकर खेल रहे थे।

इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मैच आरंभ होने से 45 मिनट पहले लगभग 3.15 बजे स्टेडियम के प्रवेश द्वारा संख्या 12 के करीब एक दीवार के नजदीक विस्फोट हुआ। इस वजह से लगभग एक घंटे की देरी से मैच आरंभ हुआ।

मुंबई की टीम 12 मैचों में 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि चैलेंजर्स की टीम 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली डेयर डेविल्स और डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के भी 14-14 अंक हैं लेकिन रन औसत के हिसाब से चैलेंजर्स की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

मुंबई का जहां सेमीफाइनल में स्थान पक्का हो गया है वहीं रॉयल चैलेंजर्स की टीम आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करने का प्रयास करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+