मोदी आईसीसी की बैठक में हिस्सा लेंगे
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रमुख ललित मोदी दुबई में सोमवार से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की शुरू हो रही हाई-प्रोफाइल बैठक में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से हिस्सा लेने के लिए नामित किए गए हैं।
विवादों के बीच और मीडिया की खबरों को दरकिनार करते हुए बीसीसीआई ने उन्हें इस दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए नामित किया है।
कोच्चि फ्रेंचाइजी के स्वामित्व को लेकर विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर के साथ उठे विवाद के बाद ऐसी खबरें थीं बीसीसीआई मोदी के पर कतर सकता है।
बीसीसीआई के शीर्ष सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है और बोर्ड के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने अपनी जिम्मेदारी के आधार पर मोदी को बैठक में हिस्सा लेने के लिए नामित किया है।
परिषद की बैठक के महत्व का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन हावर्ड का नाम वर्ष 2010-12 के लिए आईसीसी के उपाध्यक्ष पद के लिए और साथ ही साल 2012-14 के लिए अध्यक्ष पद के लिए नामित करने का फैसला होना है।
हावर्ड के नाम का अनुमोदन आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैण्ड ने किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications