सुरिंदर को जापान और चीन के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद सुभद्रा प्रधान के स्थान पर राष्ट्रीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
न्यूजीलैंड जाने वाली टीम में दीपिका मूर्ति और ई. रजनी को गोलकीपर के तौर पर स्थान दिया गया है। दीपिका, योगिता बाली का स्थान लेंगी।
श्रृंखला के मैच वेलिंग्टन के करीब स्थित पाल्मर्टसन नार्थ में खेले जाएंगे। इस दौरे का आयोजन अगस्त में अर्जेटीना में खेले जाने वाले विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर किया गया है।
टीम इस प्रकार है :
गोलकीपर : दीपिका मूर्ति, ई. रजनी।
मिडफील्डर : रितु रानी, मुक्ता बारला, दीपिका ठाकुर, किरणदीप कौर और रोजालिन राल्ते।
फारवर्ड : सुरिंदर कौर (कप्तान), जसजीत कौर रानी, सबा अंजुम, चानचान देवी, रानी, सौंदर्या येंदाला, पूनम रानी और मोनिका बदरान।
स्टैंडबाई : योगिता बाली, प्रीती किरो, थॉकचोम रंजीता देवी, रोसेलिन डुंगडुंग।
राष्ट्रीय कोच : एम.के. कौशिक और प्रबंधक-मधु यादव।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।