Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अराफात के बाद गुल विश्व कप से बाहर

समाचार पत्र 'द डेली टाइम्स' के मुताबिक ट्वेंटी-20 विश्व कप के पिछले दो संस्करणों में पाकिस्तान के सफलतम गेंदबाज रहे गुल को कंधे की चोट के कारण विश्व कप टीम से बाहर होना पड़ा है।

गुल को लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में इस महीने की शुरुआत में लगाए गए प्रशिक्षण शिविर के दौरान चोट लगी थी। इससे पहले अराफात को पिंडली में लगी चोट के कारण विश्व कप से बाहर होना पड़ा था।

दोनों खिलाड़ियों ने रविवार को गद्दाफी स्टेडियम में लगाए गए शिविर के दौरान फिटनेस टेस्ट दिया लेकिन दोनों ही नाकाम रहे। पाकिस्तानी चयन समिति के सदस्य मोहसिन हसन खान ने कहा, "कोच और कप्तान से सलाह के बाद हमने आधा फिट खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखने का फैसला किया है।"

पाकिस्तानी टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने स्वीकार किया है कि गुल की गैरमौजूदगी पाकिस्तानी टीम के लिए बड़ा झटका है। अफरीदी ने हालांकि कहा कि पाकिस्तानी टीम इसके बावजूद खिताब जीतने में सफल रहेगी।

अफरीदी ने कहा, "गुल हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। उनके नहीं रहने से हमें काफी नुकसान होगा। मोहम्मद समी उनका स्थान लेंगे और मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।" विश्व कप का आयोजन 30 अप्रैल से 16 मई तक होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+