For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नारंग चमके, विश्व कप में कांस्य जीता (लीड-1)

By Staff

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गगन ने कुल 700.3 अंकों के साथ स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। गगन ने क्वालीफाईंग में 597 और फाइनल में 100.3 अंक जुटाए।

गगन ने अपने करियर का छठा विश्व कप पदक जीता है। इस स्पर्धा का स्वर्ण रूस के डेनिस सोकोलोव ने जीता। सोकोलोव ने 701.3 अंक जुटाए। चीन के खिलाड़ी क्वीनान ने 701.1 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

गगन सिर्फ एक अंक के अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए। इस प्रतिभासंपन्न खिलाड़ी को इतने कम अंतर से स्वर्ण पदक नहीं जीत पाने का खासा अफसोस है।

गगन ने स्पर्धा के बाद कहा, "फाइनल काफी करीबी रहा। मैं इस बात को लेकर निराश हूं कि मैं सिर्फ एक अंक के अंतर से स्वर्ण नहीं जीत सका। कांस्य पदक भी मेरे लिए खास है और आने वाली प्रतियोगिताओं में मैं और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।"

गगन ने कहा कि वह इस वर्ष अक्टूबर में नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

बकौल गगन, "यह वर्ष भारत के लिए खेलों के लिहाज से काफी अहम है। प्रत्येक खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करना चाहेगा। मैं राष्ट्रमंडल खेलों में देश को पदक दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+