ट्वेंटी-20 विश्व कप : समी और रहमान पाक टीम में
ट्वेंटी-20 विश्व कप के पिछले दो संस्करणों में पाकिस्तान के सफलतम गेंदबाज रहे गुल को कंधे की चोट के कारण विश्व कप टीम से बाहर होना पड़ा है जबकि अराफात पिंडली में चोट के कारण विश्व कप में नहीं खेल सकेंगे। गुल को लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में इस महीने की शुरुआत में लगाए गए प्रशिक्षण शिविर के दौरान चोट लगी थी।
समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक चयन समिति ने पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट से संपर्क किए बगैर समी और मोहम्मद इरफान को स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किए जाने की घोषणा कर दी थी लेकिन बट्ट ने इरफान के चयन पर सवाल खड़ा किया और रहमान को टीम में शामिल करने का आदेश सुनाया।
पाकिस्तानी टीम ने 2009 में यूनिस खान की कप्तानी में इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप का दूसरा संस्करण जीता था। यूनिस खान ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है जबकि अनुशासनहीनता के आरोप में कई प्रमुख खिलाड़ी टीम से बाहर चल रहे हैं। विश्व कप का आयोजन वेस्टइंडीज में 30 अप्रैल से 16 मई तक होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications