मोदी के भाग्य का फैसला 26 अप्रैल को : पवार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने मौजूदा अध्यक्ष शशांक मनोहर से मंगलवार को हुई मुलाकात के बाद कहा कि बीसीसीआई या फिर आईपीएल द्वारा मोदी के संबंध में कोई भी फैसला सम्मिलित रूप से और सर्वसम्मति से लिया जाएगा।
पवार ने कहा, "हम इस संबंध में 26 अप्रैल को सर्वसम्मत और सम्मिलित निर्णय लेंगे। हमारा मुख्य लक्ष्य भारतीय क्रिकेट, इसके प्रशंसकों और खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करना होगा। मोदी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष भी हैं और वह कार्यकारिणी द्वारा लिए गए किसी भी फैसले को स्वीकार करेंगे।"
दूसरी ओर, ट्वेंटी-20 लीग में मोदी को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने का विरोध करने वाले मनोहर ने कहा कि आईपीएल कमिश्नर के भाग्य का फैसला करने की दिशा में कार्यकारिणी का निर्णय अंतिम होगा।
यह पूछे जाने पर कि क्या बीसीसीआई के कुछ अन्य सदस्यों ने भी मोदी को हटाए जाने की इच्छा जाहिर की है? मनोहर ने कहा, "इस संबंध में मेरी किसी भी सदस्य से बात नहीं हुई है। मैं नहीं जानता कि दूसरे क्या चाहते हैं। मेरा व्यक्तिगत राय मायने नहीं रखता लेकिन मैं जानता हूं कि कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मत और सम्मिलित निर्णय लिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications