शोएब मलिक को मिला उनका पासपोर्ट
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी करने वाले शोएब का पासपोर्ट इस महीने की शुरुआत में उनकी पहली पत्नी हैदराबाद की आयशा सिद्दीकी को धोखे में रखने के कारण जब्त कर लिया गया था।
सिद्दीकी ने शोएब पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में मामला सुलझ गया। शोएब ने पिछले हफ्ते एक शिकायत दर्ज कराई थी कि सिद्दीकी द्वारा मामला वापस लिए जाने के बाद भी सोमवार तक उन्हें पासपोर्ट नहीं लौटाया गया था।
मंगलवार को 13वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मेजिस्ट्रेट ने शोएब को उनका पासपोर्ट सौंपा। साथ ही मेजिस्ट्रेट ने शोएब को उनके खिलाफ दर्ज मामले को खत्म किए जाने की भी सूचना दी।
अब जबकि शोएब को उनका पासपोर्ट मिल गया है, वह अपनी नई पत्नी सानिया के साथ स्वदेश लौट सकते हैं। शोएब और सानिया को 25 और 27 अप्रैल को सियालकोट और लाहौर में आयोजित होने वाले विवाह समारोह में हिस्सा लेना है। सानिया और शोएब ने 12 अप्रैल को निकाह किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications