Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाक सरकार की मदद की मोहताज है 'स्टार गर्ल'

लाहौर के शौकत खानम मेमोरियल अस्पताल में पिछले दिनों जरीना का ऑपरेशन हुआ। परंतु उनका उपचार अभी बाकी है, जिसमें भारी रकम खर्च होगी। ऐसे में वह अपने मुल्क के खेल मंत्रालय से उम्मीद पाले थीं, जो लगता है कि अब टूट चुकी है।

स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार जरीना की तमाम कोशिशें के बावजूद पाक खेल मंत्रालय और पाकिस्तान बैडमिंटन महासंघ की ओर से उनकी कोई खर-खबर नहीं ली गई। कभी पाकिस्तान में 'स्टार गर्ल' के नाम से नवाजी गईं जरीना की अब सुध लेने वाला सरकार की ओर से कोई नहीं दिख रहा है।

खेल संघों और संबंधित मंत्रालय से कोई उम्मीद न दिखने की वजह से अब जरीना ने सीधे प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने प्रधानमंत्री से एक 'राष्ट्रीय नायिका' होने के कारण अपनी मदद किए जाने की मांग की है। वह प्रधानमंत्री से न सिर्फ नैतिक सहयोग बल्कि वित्तीय मदद की भी आस लगाए हुए हैं।

'इस्लामिक खेलों' में तीन स्वर्ण पदक हासिल जरीना वर्ष 1993 में पाकिस्तान में स्टार बन गई थीं। उन्होंने वर्ष 1997 में बैडमिंटन को अलविदा कह दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+