फ्रेंचाइजी प्रमुख को बनाया जाए कमिश्नर : डेक्कन चार्जर्स
उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी टीमों के पैसों की बदौलत ही यह प्रतियोगिता चल रही है।
रेड्डी ने एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा, "यह प्रतियोगिता फ्रेंचाइजी टीमों के पैसों पर आधारित है। फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों में से किसी एक को कमिश्नर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से किसी को ज्वाइंट कमिश्नर बनाया जाए।"
इस बीच फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों को मोदी के समर्थन में आने का सिलसिला आज भी जारी रहा। विजय माल्या और सुब्रत रॉय के बाद राजस्थान रॉयल्स की मालिक शिल्पा शेट्टी भी मोदी के समर्थन में आ गई हैं।
शिल्पा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मैं सिर्फ यही कहना चाहती हूं कि यह आयकर विभाग की कार्रवाई है, मीडिया जांच नहीं है। मैं समझती हूं कि चीजों को बहुत अधिक राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।"
उन्होंने कहा, "जब तक कि आरोप साबित नहीं हो जाते आप किसी को दोषी नहीं ठहरा सकते। आपको इस सत्य की सराहना करनी चाहिए कि आईपीएल ने बहुत नाम कमाया और देश को राजस्व भी दिया है। मुझे लगता है कि ललित मोदी ने बहुत अच्छा काम किया है। यदि कुछ गलत है तो कानून अपना काम करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications