समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक पत्रिका ने 18 बार इंग्लिश प्रीमियरशिप खिताब जीतने वाले मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब की कीमत 1.8 अरब डॉलर आंकी है जबकि कुल परिसंपत्ति के मामले में 1.32 अरब डॉलर कीमत के साथ रियल मेड्रिड दूसरे स्थान पर है।
इंग्लिश प्रीमियर लीग का क्लब-आर्सेनल 1.18 अरब डॉलर की परिसंपत्ति के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है। मैनचेस्टर युनाइटेड लगातार छह वर्षो से यह सम्मान हासिल कर रहा है।
पिछले सत्र में चैम्पियंस लीग और स्पेनिश लीग खिताब जीतने वाला स्पेन का फुटबाल क्लब-बार्सिलोना इस बार दो स्थान की छलांग के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इस क्लब की कीमत 1.13 अरब डॉलर आंकी गई है।
जर्मनी के क्लब बेयर्न म्यूनिख को इस बार नुकसान उठाना पड़ा है। खराब प्रदर्शन के कारण इस क्लब की परिसंपत्ति में इस वर्ष 11 प्रतिशत की गिरावट आई है और इस कारण वह 99 करोड़ डॉलर की कीमत के साथ पांचवें स्थान पर रहा।
इस सूची में शामिल अन्य क्लब-लीवरपूल (82 करोड़ डॉलर), एसी मिलान (80 करोड़ डॉलर), युवेंट्स (65 करोड़ डॉलर), चेल्सी (64 करोड़ डॉलर) और इंटर मिलान (41 करोड़ डॉलर) हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।