मुथैया ने बुधवार को इस संबंध में अपना विरोध जताया था। वह मुख्य रूप से बीसीसीआई के मौजूदा सचिव एन. श्रीनिवासन को बोर्ड द्वारा चेन्नई सुपर किंग्स टीम की फ्रेंचाइजी खरीदने की छूट दिए जाने से नाराज हैं। श्रीनिवासन सीमेंट बनाने वाली प्रमुख कंपनी-इंडिया सीमेंट्स कंपनी के मालिक हैं।
इस संबंध में चेन्नई के इस उद्योगपति ने मद्रास उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी लेकिन न्यायायल की एक सदस्यीय खंडपीठ ने उसे ठुकरा दिया था।
आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी की तरह मुथैया ने भी 26 अप्रैल को बुलाई गई गवर्निग काउंसिल की बैठक की वैधता पर सवाल खड़े किए हैं। मुथैया ने कहा कि इस बैठक के समन्वयक श्रीनिवासन हैं और इस कारण बैठक के दौरान हितों का टकराव हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।