ट्वेंटी-20 की तरह है आईपीएल विवाद : शाहरुख
शाहरुख ने इस विवाद पर लंबे समय बाद चुप्पी तोड़ते हुए ट्विटर के जरिए कोई सीधी टिप्पणी की है। आईपीएल की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख ने कहा, "आईपीएल का पूरा विवाद तेज, उग्र और शोर-गुल वाला है। यह ठीक ट्वेंटी-20 क्रिकेट की तरह है। उम्मीद है कि हमारे मित्र ललित (ललित मोदी) और फ्रेंचाइजी से जुड़ा विवाद बहुत जल्द सुलझ जाएगा।"
नाइट राइडर्स के दफ्तर पर भी कोलकाता में पिछले दिनों आयकर विभाग की ओर से छापे मारे गए थे। आयकर अधिकारियों ने दावा किया था कि इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य उनके हाथ लगे हैं। उल्लेखनीय है कि नाइट राइडर्स में शाहरुख के अलावा अभिनेत्री जूही चावला व उनके पति जय मेहता की भी हिस्सेदारी है।
आईपीएल से जुड़ा विवाद पिछले दिनों उस समय खड़ा हुआ जब आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने कोच्चि फ्रेंचाइजी के सभी मालिकों के नाम ट्विटर पर सार्वजनिक कर दिए। इसमें एक नाम पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर की करीबी मित्र सुनंदा पुष्कर का भी था और इसी वजह से थरूर भी विवादों में आ गए और बाद में उन्हें मंत्री पद भी त्यागना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications