Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

माल्या, शाहरुख उतरे मोदी के समर्थन में (लीड-1)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मालिक विजय माल्या ने कहा कि आईपीएल में काले धन के उपयोग संबंधी सभी आरोपों स्पष्ट करने के लिए मोदी को कुछ समय दिया जाना चाहिए।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात करने के बाद माल्या ने संवाददाताओं से कहा, "ललित मोदी मेरे दोस्त हैं और पिछली रात पुरस्कार समारोह में मैं उनसे मिला था। परंतु हम लोगों ने मौजूदा विवाद पर चर्चा नहीं की। मेरे विचार से उनको स्पष्टीकरण के लिए कुछ समय दिया जाना चाहिए।"

कोलकाता नाइट राइर्ड्स के सह मालिक व अभिनेता शाहरुख खान ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर उठे विवाद की तुलना ट्वेंटी-20 क्रिकेट से करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।

शाहरुख ने इस विवाद पर लंबे समय बाद चुप्पी तोड़ते हुए ट्विटर के जरिए कोई सीधी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, "आईपीएल का पूरा विवाद तेज, उग्र और शोर-गुल वाला है। यह ठीक ट्वेंटी-20 क्रिकेट की तरह है। उम्मीद है कि हमारे मित्र ललित (ललित मोदी) और फ्रेंचाइजी से जुड़ा विवाद बहुत जल्द सुलझ जाएगा।"

नाइट राइडर्स के दफ्तर पर भी कोलकाता में पिछले दिनों आयकर विभाग की ओर से छापे मारे गए थे। आयकर अधिकारियों ने दावा किया था कि इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य उनके हाथ लगे हैं। उल्लेखनीय है कि नाइट राइडर्स में शाहरुख के अलावा अभिनेत्री जूही चावला व उनके पति जय मेहता की भी हिस्सेदारी है।

आईपीएल से जुड़ा विवाद पिछले दिनों उस समय खड़ा हुआ जब आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने कोच्चि फ्रेंचाइजी के सभी मालिकों के नाम ट्विटर पर सार्वजनिक कर दिए। इसमें एक नाम पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर की करीबी मित्र सुनंदा पुष्कर का भी था और इसी वजह से थरूर भी विवादों में आ गए और बाद में उन्हें मंत्री पद भी त्यागना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+