एड्रियन, संदीप, दिवाकर अजलान शाह के लिए टीम से बाहर
चयनकर्ताओं ने कहा कि वे युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं।
हाकी इंडिया ने एक बयान में कहा, "चयनकर्ताओं और प्रशिक्षकों ने एकमत से कुछ नए खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया।"
नई दिल्ली में हुए विश्व कप में संदीप, दिवाकर और एड्रियन का खेल संतोषजनक नहीं रहा था। भारत को विश्व कप में आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा।
रक्षक अमित प्रभाकर, रुपिंदरपाल सिंह और गोलकीपर भारत क्षेत्री को टीम में स्थान दिया गया है।
दो अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों दीपक ठाकुर और प्रभजोत सिंह को प्रतियोगिता के संभावित खिलाड़ियों की सूची से ही बाहर रखा गया।
टीम का चयन पुणे के बालेवदी में 22-23 अप्रैल को हुए ट्रायल के आधार पर किया गया है। सरकारी पर्यवेक्षकों अजितपाल सिंह और जफर इकबाल की उपस्थिति में चयनकर्ताओं बी.पी.गोविंदा, बलबीर सिंह, मधु यादव और सीता मेहता ने टीम का चयन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications