आईपीएल पुरस्कार : सचिन बने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कप्तान

By Super

शुक्रवार को आईपीएल पुरस्कार समारोह मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित किया गया था। इसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कई बड़े पदाधिकारी नहीं पहुंचे। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के प्रधान सलाहकार आई.एस. बिंद्रा और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर मौजूद थे। ये दोनों आईपीएल गवर्निग काउंसिल के सदस्य हैं।

समारोह में सचिन को सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुने जाने के साथ ही सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी चुने गए। आईपीएल के तीसरे संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले सचिन की टीम मुंबई इंडियंस इस बार फाइनल में है।

आईपीएल ज्यूरी पुरस्कार:

सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी: केरॉन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस)

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस)

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर्स)

सर्वश्रेष्ठ हैरतअंगेज प्रदर्शन: हरभजन सिंह (मुंबई इंडियंस)

सर्वश्रेष्ठ स्थायी खिलाड़ी: जैक्स कालिस (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

वर्ष 2008 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: ब्रेंडन मैक्लम (कोलकाता नाइट राइडर्स)

वर्ष 2009 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: अनिल कुंबले (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक: एबी डीविलियर्स (दिल्ली डेयरडेविल्स)

सर्वश्रेष्ठ मैदान: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू

सर्वश्रेष्ठ स्टेडियम: डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई

दर्शकों की पसंद का पुस्कार:

सर्वश्रेष्ठ कैच: डेविड हसी (कोलकाता नाइट राइडर्स)

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस)

सर्वश्रेष्ठ कप्तान : सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस)

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर्स)

सर्वश्रेष्ठ कमेंटेटर: रवि शास्त्री

सर्वश्रेष्ठ कलात्मक बल्लेबाज: रॉबिन उथप्पा (रॉयल चैलेंजर्स)

प्रशंसकों से सबसे मिलनसार खिलाड़ी: एडम गिलक्रिस्ट (डेक्कन चार्जर्स)

सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक: सुरेश रैना (सुपर किंग्स)

आंकडों से जुड़े पुरस्कार:

सबसे बेहरीन औसत वाला गेंदबाज: आर. अश्विन (सुपर किंग्स)

सबसे तेज शतक: यूसुफ पठान (राजस्थान रॉयल्स)

चौके-छक्के से सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी : वीरेंद्र सहवाग (दिल्ली डेयर डेविल्स)

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, April 24, 2010, 11:28 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+