Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गवर्निग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगे मोदी

मोदी के कार्यालय के मुताबिक वह बैठक में अपने या काउंसिल के किसी अन्य सदस्य पर लगाए गए आरोपों के बारे में सुनेंगे। अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में सुनना ही उनका प्रमुख एजेंडा है।

मोदी के इस बयान ने काउंसिल के प्रभावशाली सदस्यों को सकते में डाल दिया है क्योंकि वे मोदी को पद से हटाने की तैयारी कर चुके हैं। मोदी पर 18,000 करोड़ ब्रांड कीमत वाले आईपीएल में वित्तीय घोटाले और संस्थागत अनियमितताएं बरतने का आरोप है।

आईपीएल की गवर्निग काउंसिल में मोदी सहित 14 लोग शामिल हैं। इनमें बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन, आईपीएल के उपाध्यक्ष निरंजन शाह, आईसीसी के प्रधान सलाहकार इंद्रजीत सिंह बिंद्रा, बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष एम.पी. पांडोव, बीसीसीआई उपाध्यक्ष चिरायु अमीन और अरुण जेटली, बीसीसीआई के संयुक्त सचिव संजय जगदाले, जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला, बीसीसीआई प्रवक्ता राजीव शुक्ला, पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर, मंसूर अली खान और रवि शास्त्री शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+