Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चिरायू अमीन आईपीएल के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त (लीड-3)

मनोहर ने काउंसिल की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, "कमिश्नर ललित मोदी के निलंबन के बाद हमने आईपीएल के दैनिक कार्यो के क्रियान्वयन के लिए चिरायू अमीन को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। बैठक से नदारद रहे मोदी पर कुल 22 आरोप तय किए गए हैं और जवाब दाखिल करने के लिए उन्हें 15 दिनों का समय दिया गया है।"

मनोहर ने कहा कि काउंसिल नहीं चाहती कि आईपीएल के काम में किसी प्रकार की रुकावट आए और यही कारण है कि उसने साफ छवि वाले अमीन को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अमीन गुजरात के प्रमुख उद्योगपति हैं। उनकी दवाई बनाने वाली कंपनी-एलेंबिक ने बड़ौदा में तीन बेहतरीन मैदान बनाए हैं और वह उनका देखरेख कर रही है।

मनोहर ने स्वीकार किया कि बीसीसीआई मुख्यालय से कुछ जरूरी दस्तावेज गायब हो गए हैं। मनोहर के मुताबिक आयकर विभाग लगातार इन्हीं दस्तावेजों की मांग कर रहा है। बकौल मनोहर, "हमें इस बात की जानकारी है कि मुख्यालय से कुछ जरूरी दस्तावेज गायब हो गए हैं। दस्तावेजों की जांच का काम मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी को सौंपा गया है। आयकर विभाग हमसे लगातार इन दस्तावेजों की मांग कर रहा है लेकिन हम उन्हें ये दस्तावेज मुहैया नहीं करा पा रहे हैं।"

मनोहर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मोदी पर लगाए गए आरोपों में वित्तीय अनिय्मितताओं से लेकर फ्रेंचाइजी की बोली और प्रसारण अधिकार से जुड़े समझौते में हेरा-फेरी की बात शामिल है। इन मामलों में बीसीसीआई की ओर से 34 पृष्ठों का एक आरोप पत्र दिया गया।

बैठक में काउंसिल के 13 सदस्य (मोदी के अलावा) शामिल हुए। इसमें आईसीसी के विशेष सलाहकार आई. एस. बिंद्रा, बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष एम.पी. पांडोव, उपाध्यक्ष चिरायु अमीन, मीडिया प्रभारी राजीव शुक्ला, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अरुण जेटली, संयुक्त सचिव संजय जगदाले, सचिव एन. श्रीनिवासन, जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, आईपीएल के उपाध्यक्ष निरंजन शाह और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर एवं मंसूर अली खान पटौदी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि रविवार देर रात मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल खिताबी मुकाबले के फौरन बाद मोदी को आईपीएल के चैयरमैन और कमिश्नर पद से निलंबित कर दिया गया। मनोहर ने ईमेल के जरिए भेजे गए संदेश के माध्यम से निलंबन के साथ ही मोदी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी देर रात तक मुख्यालय में ही रहे। फाइनल देखने के लिए कोई नहीं पहुंचा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+