टीम में 90 के दशक की आक्रामकता चाहते हैं वकार
आगामी शुक्रवार से वेस्टइंडीज में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए टीम के कोच नियुक्त किए गए वकार ने कहा कि खिताब की रक्षा के लिए खिलाड़ियों के अंदर आक्रामकता होना बेहद जरूरी है।
समाचार पत्र 'द डॉन' को दिए साक्षात्कार में वकार ने कहा, "एक समय था जब आक्रामकता हमारी पहचान हुआ करती थी। 90 के दशक में यह पाकिस्तानी टीम के 'ट्रेडमार्क' के रूप में मशहूर थी। मैं चाहता हूं कि हमारे खिलाड़ियों में वही आक्रामकता लौटे। यह जीतने के लिए बेहद जरूरी है।"
यह पूछे जाने पर कि वह किस टीम को संभावित विजेता के रूप में देख रहे हैं, वकार ने कहा कि विश्व कप में हिस्सा लेने वाली कुछ टीमें बेहद दमदार हैं और यही कारण है कि विजेता के बारे में भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल है।
वकार ने कहा, "ट्वेंटी-20 क्रिकेट टेस्ट और एकदिवसीय मैचों से बिल्कुल भिन्न है। इसमें किसी प्रकार की भविष्यवाणी ठीक नहीं। वैसे जीत उसी टीम की होती है, जो गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में अच्छा प्रदर्शन करती है। इससे अलग जीत का कोई और फार्मूला नहीं होता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications