धौनी ने युवराज पर जताया भरोसा (लीड-1)
30 अप्रैल से शुरू हो रहे विश्व कप के तीसरे संस्करण के लिए वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले पत्रकारों से मुखातिब धौनी से जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में युवराज की नाकामी और उसके कारण टीम की रणनीति पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछा तो धौनी ने कहा कि युवराज का बल्ला रुका है, हमेशा के लिए खामोश नहीं हुआ है।
धौनी ने कहा, "युवराज एक महान खिलाड़ी हैं। उन्हें अगर ट्वेंटी-20 मैचों का सबसे खतरनाक बल्लेबाज कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यह सच है कि आईपीएल में इस साल उनका बल्ला मन मुताबिक नहीं चल सका लेकिन मुझे यकीन है कि वह वेस्टइंडीज मे इस खामोशी को तोड़ने में सफल रहेंगे। इसके अलावा वह एक अच्छे पार्ट-टाइम गेंदबाज हैं और उन्होंने कई मौकों पर टीम के लिए उपयोगी गेंदबाजी की है।"
विश्व कप में अपनी टीम की जीत की संभावना के बारे में पूछे जाने पर धौनी ने कहा कि उनके साथी इस बार ट्वेंटी-20 विश्व कप खिताब लेकर स्वदेश लौटेंगे। धौनी ने कहा, "हमारी तैयारी अच्छी है। हम बिल्कुल फिट हैं और मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि एक इकाई के तौर पर प्रदर्शन करने की स्थिति में हम विश्व कप लेकर स्वदेश लौटेंगे।
वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित प्रतियोगिता का पहला संस्करण जीतने वाली भारतीय टीम की पहली भिड़ंत एक मई को सेंट लूसिया के ग्रास इसलेट के बेसनजोर मैदान पर अफगानिस्तान के साथ है। भारत को ग्रुप-सी में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications