गंभीर हैं आईपीएल में मैच फिक्सिंग के आरोप : धौनी
ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले पत्रकारों से मुखातिब धौनी ने कहा, " मैच फिक्सिंग किसी क्रिकेट खिलाड़ी पर लगाया गया सबसे खराब आरोप होता है। जो भी इसमें शामिल हो, उसे सजा दी जानी चाहिए। क्रिकेट को स्वच्छ बनाना जरूरी है।"
धौनी ने आशा जताई कि अरबों डॉलर की इस ट्वेंटी-20 लीग के साथ जुड़े तमाम विवादों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। धौनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को मुंबई इंडियंस की टीम को हराकर इस वर्ष आईपीएल का खिताब जीता है।
उन्होंने कहा, "ललित मोदी तीन संस्करणों में आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। उन पर कुछ आरोप लगे है। यह शीर्ष अधिकारियों का काम है कि वह पता लगाएं कि कहां गड़बड़ी हुई है। आशा है कि शीर्ष अधिकारी ऐसे किसी निष्कर्ष के साथ सामने आएंगे, जिससे सबका भला होगा। हम अच्छे परिणाम की आशा कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications