विश्व कप का आयोजन 16 मई तक होना है। इसी दौरान सेंट किट्स में महिला ट्वेंटी-20 विश्व कप भी खेला जाएगा। उसके लिए भी अभ्यास मैचों का दौर शुरू हो चुका है। महिला विश्व कप के सभी मैच सेंट किट्स में ही खेले जाने हैं।
बुधवार को पहला मैच दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका में खेला जाएगा। यह मैच बारबाडोस के किंग्सटन ओवल मैदान पर होना है। श्रीलंकाई टीम उपवितेजा की हैसियत से विश्व कप में खेलेगी।
इसी दिन गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीमें भिड़ेंगी। अफगानिस्तान की टीम पहली बार विश्व कप में खेलने की योग्यता हासिल की है।
दिन का तीसरा मैच बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम अपने पहले मैच में बारबाडोस को हरा चुकी है। यह मैच बारबाडोस में होना है। दिन का अंतिम अभ्यास मैच मेजबान वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच होगा। गयाना में होने वाला यह मैच दिन-रात का होगा।
16 दिनों तक चलने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के मुख्य दौर का पहला मुकाबला 30 अप्रैल को न्यूजीलैंड और पिछले वर्ष के उपविजेता श्रीलंका के बीच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होना है। यह ग्रुप-बी का मुकाबला होगा।
इसी दिन एक और मुकाबला खेला जाना है। इसमें मेजबान वेस्टइंडीज का सामना आयरलैंड के साथ होना है। ग्रुप-डी का यह मुकाबला भी गयाना में ही खेला जाना है।
2007 में प्रतियोगिता का पहला संस्करण जीतने वाली भारतीय की पहली भिड़ंत एक मई को सेंट लूसिया के ग्रास इसलेट के बेसनजोर मैदान पर होगी। भारत को ग्रुप-सी में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।