Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : बिझी बिसात, टीमें तैयार

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। क्रिकेट के सबसे नए और काफी हद तक सबसे लोकप्रिय स्वरूप ट्वेंटी-20 का नया बादशाह कौन होगा, इसके लिए कैरेबियाई देशों में बिसात बिछ चुकी हैं। टीमें अपने-अपने श्रेष्ठ खिलाड़ियों और के साथ पूरी तरह तैयार हैं। 30 अप्रैल से 12 टीमोंे के बीच श्रेष्ठता की जंग होगी, जिसमें भारत भी एक प्रमुख दावेदार है।

ट्वेंटी-20 विश्व कप के तीसरे संस्करण का खिताबी मुकाबला 16 मई को खेला जाएगा। 16 दिनों तक चलने वाली इस 'जंग' में मौजूदा चैम्पियन पाकिस्तान, 2007-08 के चैम्पियन भारत, 2009 के उपविजेता श्रीलंका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, मेजबान वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे की टीमें शिरकत कर रही हैं।

ट्वेंटी-20 विश्व कप के पहले संस्करण का आयोजन वर्ष 2007-08 में दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। उसके बाद भारतीय टीम हालांकि 2009 में खिताब की रक्षा नहीं कर सकी थी क्योंकि पाकिस्तान ने आगे बढ़कर इस खिताब पर कब्जा किया था।

पाकिस्तान ने 2009 में इंग्लैंड में आयोजित इस प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को पराजित किया था। पाकिस्तान के लिए वह बहुत बड़ा लम्हा था क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी की उपेक्षा झेलते रहने के बाद उसने खिताब जीतकर खुद को साबित किया था।

यह विश्व कप युद्ध की मार झेल रहे एशियाई देश अफगानिस्तान के लिए खास होगा क्योंकि उसने क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के जरिए पहली बार विश्व कप में खेलने का हक हासिल किया है। अपने पहले अभ्यास मैच में आयरलैंड को हराकर अफगानिस्तान ने यह जता दिया है कि उसने कमतर आंकने वाली टीमों की 'खैर' नहीं।

विश्व कप में हिस्सा ले रहीं 12 टीमों को तीन-तीन के चार समूहों में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में पाकिस्तान बांग्लादेश और आस्ट्रेलिया को रखा गया है जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड की टीमें हैं।

ग्रुप-सी में भारत, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमों को रखा गया है और ग्रुप-डी में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और आयरलैंड की टीमें हैं। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी और फिर उन्हें वरीयता क्रम के अनुसार ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ में विभाजित किया जाएगा।

ग्रुप-ई में ग्रुप-ए की पहली, ग्रुप-बी की दूसरी, ग्रुप-सी की पहली और ग्रुप-डी की दूसरी वरीय टीमों को रखा जाएगा। ग्रुप-एफ में ग्रुप-बी की पहली, ग्रुप-ए की दूसरी, ग्रुप-सी की दूसरी औरग्रुप-डी की पहली वरीय टीम को जगह मिलेगी। अंतिम चार दौर के लिए इन्हीं टीमों के बीच भिड़ंत होगी।

इस विश्व कप के लिए मौजूदा चैम्पियन पाकिस्तान को पहली, श्रीलंका को दूसरी, दक्षिण अफ्रीका को तीसरी, वेस्टइंडीज को चौथी, इंग्लैंड को पांचवीं, भारत और छठी, न्यूजीलैंड को सातवीं, बांग्लादेश को आठवीं, आस्ट्रेलिया को नौवीं, जिंबाब्वे को दसवीं, अफगानिस्तान को 11वीं और आयरलैंड को 12वीं वरीयता दी गई है।

विश्व कप के मैच बारबडोस, गयाना और सेंट लूसिया में खेले जाएंगे। उद्घाटन मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच गयान के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत को अपना पहला मैच एक मई को सेंट लूसिया के ग्रास इसलेट के ब्यूसेजर क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+