ट्वेंटी-20 विश्व कप : इंग्लैंड की जीत में मोर्गन चमके
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 125 रन बनाए। जीन पॉल ड्यूमिनी 21 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि एल्बी मोर्कल ने 21 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की सहायता से नाबाद 32 रन बनाए।
अब्राहम डिविलियर्स ने भी 21 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से माइकल यार्डी ने दो विकेट झटके जबकि ग्रीम स्वान और स्टुअर्ट ब्रॉड के खाते में एक-एक विकेट आए।
जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवरों में पांच विकेट खोकर 127 रन बनाए और मैच जीत लिया। मोर्गन ने 62 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के लगाए।
ल्यूक राइट 10 और टिम ब्रेसनन 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान पॉल कोलिंगवुड ने भी 23 रनों का योगदान दिया लेकिन माइकल लुंब (4), क्रेग केसवीटर (5) और केविन पीटरसन (0) ने निराश किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications