ट्वेंटी-20 विश्व कप : जिंबाब्वे ने पाक को हराया
गुरुवार को ग्रास इस्लेट के ब्यूसजोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जिंबाब्वे ने पहले खेलते हुए सात विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। एक समय जिंबाब्वे की टीम ने 65 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन एल्टन चिगुम्बुरा ने 35 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर उसकी स्थिति संभाल ली।
चिगुम्बुरा के अलावा चार्ल्स कोवेंट्रे ने 19 गेंदों पर 30 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान हेमिल्टन मासाकाद्जा ने 33 और ब्रेंडन टेलर ने 20 रन जोड़े। पाकिस्तान की ओर से कप्तान शाहिद अफरीदी ने 24 रन देकर चार विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 131 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। प्रास्पर उत्सेया ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर चार बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई।
इसके अलावा क्रिस मोफू ने दो विकेट चटकाए। पाकिस्तान के लिए फवद आलम ने 32 और मिस्बाह उल हक ने 21 रन जोड़े। कामरान अकमल ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 27 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की सहायता से 37 रन बनाए लेकिन उनका यह प्रयास टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुआ।
विश्व कप के तीसरे संस्करण में अभ्यास मैचों का दौर समाप्त हो चुका है। मुख्य मुकाबले 30 अप्रैल से खेले जाएंगे। खिताबी मुकाबला 16 मई को होगा। 17 दिनों में कुल 27 मुकाबले खेले जाने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications