ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए तैयार है भारतीय महिला टीम
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक भारत को अपना पहला मैच छह मई को न्यूजीलैंड के साथ खेलना है और कप्तान झूलन गोस्वामी के मुताबिक उनकी साथी इस मैच में जीत को लेकर आश्वस्त हैं।
भारतीय कप्तान ने कहा, "लगातार जीत से आत्मविश्वास बढ़ता है। ट्वेंटी-20 में जीत की लय को बनाए रखना काफी कठिन होता है क्योंकि मुकाबले में एकरूपता नहीं होती। हम न्यूजीलैंड को हराकर अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं।"
ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम ने जोरदार मेहनत की है। इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की श्रृंखला खेलने के बाद टीम इन दिनों मुंबई में प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रही है।
इस शिविर के बारे में टीम की वरिष्ठ बल्लेबाज और पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा, "गर्मी और उमस इतनी है कि सांस फूलने लगती है। हम काफी मेहनत कर रहे हैं और इसका हमें वेस्टइंडीज में फायदा मिलेगा।"
न्यूजीलैंड के साथ छह मई को भिड़ने के बाद भारतीय टीम का सामना आठ मई को पाकिस्तान और फिर 10 मई को श्रीलंका के साथ होना है। महिला विश्व कप के सभी मैच सेंट किट्स में ही खेले जाने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications