ट्वेंटी-20 विश्व कप : पाकिस्तान की झोली में सर्वाधिक जीत
पाकिस्तान को तीन मैचों में हार मिली है और एक मैच टाई रहा है। जीत हासिल करने की दौड़ में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका दूसरे स्थान पर हैं। दोनों टीमों ने 9-9 जीत हासिल की है। श्रीलंका ने 12 मैच खेले हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के खाते में 11 मैच दर्ज हैं।
2008 में खिताबी जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम का इस प्रतियोगिता में रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है। उसने कुल 12 मैच खेले हैं जबकि उसे छह में जीत मिली है। चार हार उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच टाई रहा है। भारत का एक मैच बेनतीजा भी रहा है।
विश्व कप में न्यूजीलैंड को 11 मैचों में पांच जीत और छह हार मिली है जबकि वेस्टइंडीज की टीम ने आठ मैचों में तीन जीत हासिल की है। पांच मैचों में उसे हार मिली है। आस्ट्रेलिया का भी रिकार्ड बिल्कुल वेस्टइंडीज जैसा रहा है।
इंग्लैंड ने 10 मैचों में तीन जीत हासिल की है जबकि उसे सात बार हार मिली है। जिंबाब्वे और हॉलैंड ने दो-दो मैच खेले हैं। दोनों टीमो को एक-एक जीत और एक-एक हार मिली है।
आयरलैंड ने पांच मैच खेले हैं और उसे सिर्फ एक जीत मिली है। चार मौकों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश की टीम ने सात मैच खेले हैं और उसे अब तक सिर्फ एक जीत मिली है। छह मैचों में उसे हार मिली है।
केन्या ने दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार मिली है। स्कॉटलैंड को विश्व कप में चार मैच खेलने का मौका मिला है। उसे तीन मैचो में हार मिली है जबकि उसका एक मैच बेनतीजा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications