रोम मास्टर्स : सेमीफाइनल में पहुंचे गुलबिस
रोम, 1 मई (आईएएनएस)। लात्विया के टेनिस स्टार एर्नेस्ट्स गुलबिस ने शुक्रवार को स्पेन के फ्लेसियाआनो लोपेज को हराकर रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार क्वोर्टर फाइनल में गुलबिस ने फ्लेसियानो को सीधे सेटों में 7-6 (6), 6-1 से मात दी। उनकी जीत से सेमीफाइनल मुकाबले में सभी स्पेनिश खिलाड़ियों के पहुंचने का इतिहास बनने से रह गया।
अगर फ्लेसियानो यह मैच जीत गए होते तो ऐसा पहली बार होता जब किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचने वाले सभी खिलाड़ी स्पेन के होते। स्पेन के अन्य तीन खिलाड़ियों राफेल नडाल, फर्नाडो वर्डास्को और डेविड फेरर ने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
उल्लेखनीय है कि गुलबिस ने इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में दुनिया के सर्वोच्च वरीयता वाले खिलाड़ी रोजर फेडरर को मात दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications