Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : अफगानिस्तान ने 3 विकेट गंवाए (लीड-1)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम के लिए नूर अली और करीम सादिक ने पारी की शुरुआत की। छह रन के योग पर सादिक के रूप में अफगानिस्तान का पहले विकेट गिरा। उन्हें तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने आउट किया। वह अपना खाता भी नहीं खेल सके।

इसके बाद मोहम्मद शहजाद और नवरोज मंगल क्रमश: छह और पांच रन बनाकर चलते बने। शाहजाद को नेहरा ने जबकि मंगल को रवींद्र जडेजा ने आउट किया।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की ओर से नूर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए हैं और वह अभी तक नाबाद हैं। असगर स्तानिकजई 10 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित क्वालीफाईंग टूर्नामेंट जीतकर ट्वेंटी-20 विश्व कप में खेलने का हक हासिल करने वाली अफगानिस्तान की टीम ने अब तक छह ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिनमें से उसे चार में जीत मिली है। इसके अलावा उसे पांच एकदिवसीय मैचों का भी अनुभव है। उसने पांच में से तीन मैच जीते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+