For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्वेंटी-20 विश्व कप : भारत ने दो विकेट गंवाए (लीड-3)

By Staff

शेष के दस ओवरों में भारत को जीत के लिए 49 रन बनाने की आवश्यकता है जबकि उसके आठ विकेट अभी भी शेष हैं।

भारत की ओर से मुरली विजय और गौतम गंभीर ने पारी की शुरुआत की। तीसरे ही ओवर में गंभीर के रूप में भारत को पहला झटका लगा। वह महज चार रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। उन्हें दौलत अहमदजई ने आउट किया। इसके बाद विजय का साथ देने आए सुरेश रैना भी 18 के निजी योग पर चलते बने। शम्मीउल्लाह शेनवारी ने उन्हें पगबाधा आउट किया।

दो अहम बल्लेबाजों के विकेट गंवाने के बाद विजय ने युवराज सिंह के साथ मिलकर संभल बल्लेबाजी और भारतीय पारी आगे बढ़ाई। 10 ओवरों का खेल खत्म होने के बाद विजय 30 और युवराज 10 रन पर नाबाद थे।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने सलामी बल्लेबाज नूर अली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवरों में आठ तीन विकेट गंवाकर 115 रन बनाए। अली ने 38 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 50 रन बनाए।

असगर स्तानिकजई ने अफगानिस्तान के लिए दूसरा सर्वाधिक स्कोर बनाया। उन्होंने 30 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया और तीन छक्के जड़े।

अफगानिस्तान की टीम के लिए नूर अली और करीम सादिक ने पारी की शुरुआत की। छह रन के योग पर सादिक के रूप में अफगानिस्तान का पहले विकेट गिरा। उन्हें तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने आउट किया। वह अपना खाता भी नहीं खेल सके।

इसके बाद मोहम्मद शहजाद और नवरोज मंगल क्रमश: छह और पांच रन बनाकर चलते बने। शाहजाद को नेहरा ने जबकि मंगल को रवींद्र जडेजा ने आउट किया। इसके बाद नूर अली और स्तानिकजई के बीच चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई।

भारत की ओर से नेहरा ने तीन, प्रवीण कुमार ने दो खिलाड़ियों को आउट किया जबकि जहीर खान तथा जडेजा को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा।

संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित क्वालीफाईंग टूर्नामेंट जीतकर ट्वेंटी-20 विश्व कप में खेलने का हक हासिल करने वाली अफगानिस्तान की टीम ने अब तक छह ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिनमें से उसे चार में जीत मिली है। इसके अलावा उसे पांच एकदिवसीय मैचों का भी अनुभव है। उसने पांच में से तीन मैच जीते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+