ट्वेंटी-20 विश्व कप: ज्यादा आक्रामक खेल के पक्ष में विटोरी
गयाना, 1 मई (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप के तीसरे संस्करण के पहले मुकाबले में श्रीलंका पर रोमांचक जीत दर्ज करने वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान डेनियल विटोरी का कहना है कि उनकी टीम को और भी ज्यादा आक्रामक खेल दिखाना चाहिए था।
स्थानीय प्रोविडेंस स्टेडियम में कीवी टीम को जीत के लिए 136 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन जल्द विकेट गिर जाने और श्रीलंका की कसी हुई गेंदबाजी के आगे विटोरी की टीम लड़खड़ा गई थी। परंतु नाथन मैक्लम ने आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को दो विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। उन्होंने महज छह गेंदों में 16 रन बनाए।
वेबसाइट 'ईएसपीएन स्टार डॉट काम' के अनुसार मैच के बाद विटोरी ने कहा, "श्रीलंका को कम रनों पर रोकना हमारे लिए बेहतर रहा। हम जानते थे कि श्रीलंकाई टीम का सबसे मजबूत पहलू उसकी गेंदबाजी है। शायद इस बात का अपने ऊपर हमने कुछ ज्यादा दबाव ले लिया था।"
विटोरी ने इस जीत पर संतोष जताते हुए कहा, "हम मैच जरूर जीत गए लेकिन हमें और आक्रामक खेलना चाहिए था। हम जानते हैं कि हमारा बल्लेबाजी क्रम लंबा है। ऐसे में हमें जोखिम मोल लेने से परहेज नहीं करना चाहिए था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications