पाकिस्तान के लिए सलमान बट्ट और कामरान अकमल ने पारी की शुरुआत की। 10 ओवर का खेल समाप्त होने तक बट्ट 35 और अकमल 42 रन पर नाबाद थे।
पाकिस्तान के कप्तान शाहिद आफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद कहा, "पिच अच्छी दिख रही है। हम चाहेंगे पहले हम इसका इस्तेमाल करे। मुझे उमर गुल की कमी खल रही है।"
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आसिफ आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ट्वेंटी-20 विश्व कप की मौजूदा चैम्पियन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।