दिल्ली में सामान्य तापमान के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मई महीने में तापमान सामान्य रहेगा।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "पश्चिमी विक्षोभ कमजोर बना रहेगा और औसत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे मामूली ऊपर रहेगा।"
दिल्ली के कुछ हिस्सों में अप्रैल महीने की शुरुआत में प्रचंड गर्मी ने अपने पहले के रिकार्ड को तोड़ दिए। राजधानी में महीने के अंत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने लोगों को तपिस से राहत दी।
राजधानी में गत 17 अप्रैल को गर्मी ने पिछले 52 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। इस महीने में भीषण गर्मी की वजह से अधिकमत तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
दिल्ली में 19 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ छिटपुट बारिश भी हुई थी।
आईएमडी के निदेशक बी. पी. यादव ने आईएएनएस को बताया, "पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली के स्थानीय मौसम प्रणाली में जरूर नरमी आएगी।"
अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में हर साल पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मई महीने में इस तरह के छह से सात दिन आते हैं, लेकिन इसके कारण मौसम में केवल कुछ ही दिन नरमी रहती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications