Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप: पाकिस्तान का विजयी आगाज (लीड-1)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 172 रन बनाए। अकमल और बट्ट ने पहले विकेट के लिए 15.5 ओवरों में 142 रन जोड़े। अकमल ने 55 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया जबकि बट्ट ने 46 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और दो छक्के लगाए।

कप्तान शाहिद अफरीदी (9) ने निराश किया जबकि अब्दुल रज्जाक छह तथा मिस्बाह उल हक आठ रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश की ओर से कप्तान सकीबुल हसन ने 27 रन खर्च करते हुए दो विकेट अपनी झोली में डाले। सैफुल इस्लाम को भी एक सफलता मिली।

जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत खराब रही। उसने 31 रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज इमरुल कायेस (0) और तमीम इकबाल (19) के विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद मोहम्मद अशरफुल (65) और कप्तान सकीबुल (47) ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़कर बांग्लादेश को दौड़ में बनाए रखा।

अशरफुल ने 49 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए जबकि सकीबुल ने 31 गेंदों की अपनी तेज पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े। 122 रन के कुल योग पर सकीबुल के आउट होने के बाद बांग्लादेश की पारी एक बार फिर लड़खड़ा गई और दोबारा पटरी पर नहीं लौटी।

महमुदुल्लाह (0), मुश्फिकुर रहीम (4) और मशरफे मुर्तजा (1) की नाकामी के कारण बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों की समाप्ति तक सात विकेट पर 151 रन ही बना सकी। नईम इस्लाम 10 और सुहरावादी शुवो एक रन बनाकर नाबाद लौटे।

पाकिस्तान की ओर से तीन विकेट लेने वाले समी के अलावा मोहम्मद आमेर ने दो विकेट अपनी झोली में डाले जबकि मोहम्मद हफीज और सईद अजमल ने भी एक-एक सफलता अर्जित की। बट्ट को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

पाकिस्तानी टीम खिताब बचाने के लिए वेस्टइंडीज पहुंची है। उसने 2009 में इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप के दूसरे संस्करण में यूनिस खान की कप्तानी में श्रीलंका को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+