समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 27 वर्षी थोर्प ने 2007 में तैराकी की दुनिया से संन्यास ले लिया था लेकिन वह खुद को प्रतिस्पर्धी दुनिया से अधिक समय तक दूर नहीं रख सके।
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' ने खबर दी है कि संन्यास के बाद भी प्रायोजकों ने थोर्प में भरोसा जताया था और उनकी वापसी का यही एक मुख्य वजह माना जा रहा है।
संन्यास लेने के बाद थोर्प विश्वविद्यालय की डिग्री लेने चले गए थे। थोर्प को लंदन ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए 18 महीने के भीतर विश्व तैराकी संगठन-फीना को सूचित करना होगा। इसके बाद वह लंदन ओलंपिक के लिए ट्रायल दे सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।