चेरिल से शादी करना चाहते हैं आमिर खान
समाचार पत्र 'द सन' ने मौजूदा बैटमवेट विश्व चैम्पियन आमिर के हवाले से लिखा है कि आमिर ने अपनी पत्नी को धोखा देने को लेकर एश्ले की आलोचना की है और साथ ही यह भी कहा है कि वह चेरिल की जिंदगी में एश्ले की जगह लेना चाहते हैं।
आमिर ने कहा, "चेरिल बहुत अच्छी महिला हैं। मैं उनके साथ परिवार की मर्जी के अनुसार शादी करना चाहता हूं। मैं उनकी हर तकलीफ में उनके साथ रहूंगा और जिंदगी में उन्हें कभी धोखा नहीं दूंगा।"
आमिर ने कहा कि शादीशुदा होने के बावजूद पराई महिलाओं के साथ संबंध बनाकर एश्ले और चेल्सी फुटबाल टीम के कप्तान जॉन टेरी ने अपने परिवार को शर्मिदा करने वाला काम किया है।
आमिर ने कहा, "मैं अगर शादीशुदा होता तो ऐसा हरगिज नहीं करता। फुटबाल खिलाड़ी काफी अधिक कमाते हैं और यही कारण है कि कई महिलाएं उनसे संपर्क करती हैं लेकिन एक पारिवारिक व्यक्ति कभी भी उनके साथ संबंध नहीं स्थापित कर सकता। एश्ले और टेरी को शर्म आनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications