ट्वेंटी-20 विश्व कप : न्यूजीलैंड-जिंबाब्वे और इंग्लैंड-आयरलैंड में भिड़ंत कल
ग्रुप-बी में न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर दो अंक हासिल कर लिए हैं। वह इस ग्रुप में पहले स्थान पर है। श्रीलंका की टीम सोमवार को जिंबाब्वे के साथ भिड़ेगी। यह मैच श्रीलंका के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे जीते बगैर वह सुपर-8 दौर में नहीं पहुंच सकती।
इस बीच श्रीलंकाई टीम के लिए बुरी खबर आई है। उसके उपकप्तान और स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण स्वदेश लौटना होगा। मुरली को तीन सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई है। उनके स्थानापन्न के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है।
जिंबाब्वे की टीम ने अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया को पराजित किया था। इस लिहाज से न्यूजीलैंड की टीम प्रॉस्पर उत्सेया की कप्तानी मे खेल रही इस टीम को कमतर आंकने की भूल हरगिज नहीं करेगी।
दिन के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड का सामना आयरलैंड के साथ होगा। ग्रुप-डी में इंग्लैंड की टीम का यह दूसरा मैच है। उसे अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ना है। यह मैच सोमवार को खेला जाना है। वेस्टइंडीज की टीम एक मैच जीत चुकी है। उसने 30 अप्रैल को आयरलैंड को पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications