Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : श्रीलंका का पहला विकेट गिरा (लीड-1)

सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान दो रन बनाकर एल्टन चिगुम्बुरा की गेंद पर मोफू के हाथों कैच किए गए। उस समय श्रीलंका का कुल योग 24 रन था।

श्रीलंका ने चार ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। पारी की शुरुआत करने उतरे पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने 17 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि थिसिरा परेरा एक रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

श्रीलंका के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच गंवाने के बाद उसके सामने सुपर-8 दौर में पहुंचने का संकट पैदा हो गया है। यह मैच हारने की सूरत में वह सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो जाएगा।

दूसरी ओर, जिंबाब्वे की टीम ने अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया को हराया था और अब वह बिना किसी दबाव के श्रीलंकाई टीम से भिड़ेगी। उसका अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होना है, जो कि श्रीलंका को हराकर पहले ही पूरे अंक हासिल कर चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+