ट्वेंटी-20 विश्व कप : माहेला का अर्धशतक, श्रीलंका को दूसरा झटका (लीड-2)
श्रीलंकाई टीम ने पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने के शानदार नाबाद अर्धशतक की बदौलत 11 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। जयवर्धने 37 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कप्तान कुमार संगकारा ने तीन रन बनाए हैं।
श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। दिलशान दो रन बनाकर एल्टन चिगुम्बुरा की गेंद पर मोफू के हाथों कैच किए गए। उस समय श्रीलंका का कुल योग 24 रन था।
इसके बाद 80 रन के कुल योग पर श्रीलंकाई टीम को एक और झटका लगा। थिसिरा परेरा 19 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की सहायता से 23 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। परेरा ने जयवर्धने के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े।
श्रीलंका के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच गंवाने के बाद उसके सामने सुपर-8 दौर में पहुंचने का संकट पैदा हो गया है। यह मैच हारने की सूरत में वह सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो जाएगा।
दूसरी ओर, जिंबाब्वे की टीम ने अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया को हराया था और अब वह बिना किसी दबाव के श्रीलंकाई टीम से भिड़ेगी। उसका अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होना है, जो कि श्रीलंका को हराकर पहले ही पूरे अंक हासिल कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications