मेजबान टीम आयरलैंड को हराकर विजयी शुरुआत कर चुकी है और यह मैच जीतकर वह ग्रुप-डी में सबसे ऊपर पहुंच जाएगी। इस मैच में हार से उसका समीकरण बदल सकता है क्योंकि इसके बाद उसे आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ होने वाले मैच के नतीजे पर ध्यान लगाना होगा।
इंग्लैंड के लिए मंगलवार को आयरलैंड को हराना कठिन नहीं होना चाहिए। वेस्टइंडीज की टीम चाहेगी कि वह यह मैच भी जीत जाए और इंग्लैंड आयरलैंड से हार जाए। इससे आयरलैंड और वेस्टइंडीज को सुपर-8 में पहुंचने का मौका मिल जाएगा।
अब तक खेले गए दोनों संस्करणो में इंग्लैंड का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस बार उसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है क्योंकि उसके खिलाड़ी तरोताजा हैं। कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में खेलकर जरूरी अनुभव बटोरा है। आंकड़ों के लिहाज से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमों का संतुलन बराबरी का है लेकिन घरेलू माहौल में खेल रहे होने के कारण वेस्टइंडीज का पलड़ा थोड़ा भारी है।
टीमें (संभावित) इस प्रकार हैं :
इंग्लैंड : पॉल कोलिंगवुड (कप्तान), जेम्स एंडरसन, रवि बोपारा, टिम ब्रेसनन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रेग मोर्गन, केविन पीटरसन, अजमल शाहजाद, रेयान साइडबॉटम, ग्रीम स्वान, जेम्स ट्रेडवेल, ल्यूक राइट और माइकल यार्डी।
वेस्टइंडीज : क्रिस गेल (कप्तान), सुलेमान बेन, ड्वेन ब्रावो, शिवनारायण चंद्रपॉल, नरसिंह देवनारायण, आंद्रे फ्लेचर, वेबल हाइंड्स, निकिता मिलर, केरान पोलार्ड, दिनेश रामदीन, रवि रामपॉल, केमर रॉच, डरेन सैमी, रामनरेश सरवन और जेरोम टेलर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।