एलन बार्डर अकादमी में काफी कुछ सीखा : रैना
रैना ने आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' से बातचीत के दौरान कहा, "एलन बार्डर अकादमी में बिताया गया समय मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है। उस दौरान मैंने रिकी पोंटिंग और मैथ्यू हेडन जैसे दिग्गजों की सलाह पर काम किया था। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। उस प्रशिक्षण ने मेरे करियर को नया आयाम दिया है।"
रैना ने कहा कि हेडन से वह लगातार सीखते रहते हैं क्योंकि आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज इंडियन प्रीयिमर लीग (आईपीएल) की चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सदस्य हैं और रैना भी उसी टीम के लिए खेलते हैं। सुपर किंग्स ने इस वर्ष आईपीएल खिताब जीता है।
रैना ने कहा, "हेडन से मैंने काफी कुछ सीखा है। वह एक अच्छे इंसान और बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी हैं। मेरे लिए वह एक आदर्श हैं। मैं उनकी सलाह को कभी नजरअंदाज नहीं करता।" रैना को 17 वर्ष की उम्र में विशेष प्रशिक्षण के लिए आस्ट्रेलिया भेजा गया था।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 से अधिक रन बटोरने वाले रैना ने अपने उस प्रदर्शन को विश्व कप में भी जारी रखा है। रैना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगातर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह विश्व कप में शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications