Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 महिला विश्व कप : बुधवार को होगा आगाज

महिला विश्व कप में भारत और मेजबान वेस्टइंडीज सहित कुल आठ टीमें शिरकत कर रही हैं। इन टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है।

ग्रुप-ए में वेस्टइंडीज के अलावा मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं जबकि ग्रुप -बी में न्यूजीलैंड, भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान को रखा गया है।

इस विश्व कप के सेमीफाइनल मैच सेंट लूसिया में खेले जाएंगे जबकि फाइनल बारबाडोस के ब्रिजटाउन के किंग्सटन ओवल मैदान पर होगा। ग्रुप मैच सेंट लूसिया में ही खेले जाने हैं।

वर्ष 2009 में आयोजित विश्व कप का पहला संस्करण इंग्लैंड ने जीता था। इसका आयोजन इंग्लैंड में ही हुआ था। इंग्लैंड की टीम ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को छह विकेट से पराजित किया था।

न्यूजीलैंड की टीम भारतीय महिलाओं को हराकर फाइनल में पहुंची थी। भारतीय टीम पहले सेमीफाइनल में 52 रन से हार गई थी।

भारतीय टीम ने ग्रुप स्तर में श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया था लेकिन वह इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट के विशाल अंतर से हार गई थी।

इस विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला छह मई को न्यूजीलैंड के साथ होना है। भारतीय टीम मुख्य रूप से बल्लेबाजी में मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, अमिता शर्मा और कप्तान झूलन गोस्वामी की सफलता पर आश्रित रहेगी।

गेंदबाजी में उसे झूलन , रुमेली धर, अंकिता, स्पिनर गौहर सुल्ताना, डियाना डेविड और प्रियंका रॉय से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

अभ्यास मैचों में भारत का प्रदर्शन मिश्रित रहा है। रविवार को जहां उसे इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी वहीं सोमवार को उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+