ट्वेंटी-20 विश्व कप : बांड को है खिताबी जीत की उम्मीद
वेबसाइट 'स्टफ डॉट को डॉट एनजेड' ने बांड के हवाले से लिखा है, "हमारे सामने प्रमुख मुकाबलों में अच्छा खेलने की चुनौती है। अब तक तो हम इस चुनौती पर खरे उतरे हैं। मुझे यकीन है कि आगे भी हम अपनी सफलता की कहानी जारी रखेंगे।"
बांड मानते हैं कि उनकी टीम संतुलित है और इस कारण उसके खिताब जीतने के प्रबल आसार हैं।
टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके बांड ने कहा, "हमारी बल्लेबाजी में गहराई और गेंदबाजी में पैनापन है। हम काफी संतुलित हैं और यही कारण है कि दूसरी टीमें हमें एक खतरा के रूप में देख रही हैं।"
बांड के मुताबिक कैरेबियाई देशों की धीमी पिचों पर भी उनकी टीम के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
बकौल बांड, "नेथन मैक्लम, कप्तान डेनियल विटोरी और स्कॉट स्टायरिश में धीमी पिचों पर किफायती गेंदबाजी करने की क्षमता है। इससे हमें काफी फायदा होगा। गेंदबाज हमारी जीत तय कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications