ट्वेंटी-20 विश्व कप : जीत के इरादे से उतरेंगे न्यूजीलैंड और इंग्लैंड
ग्रुप-बी में न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर दो अंक हासिल कर लिए हैं। वह इस ग्रुप में पहले स्थान पर है। जिंबाब्वे की टीम सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच हार गई थी। ऐसे में टूर्नामेंट में अपनी संभावनाओं को बरकरार रखने के लिए जिंबाब्वे को यहां न्यूजीलैंड को मात देनी पड़ेगी।
जिंबाब्वे की टीम ने अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया को पराजित किया था। इस लिहाज से न्यूजीलैंड की टीम प्रॉस्पर उत्सेया की कप्तानी में खेल रही इस टीम को कमतर आंकने की भूल हरगिज नहीं करेगी। अगर यहां जिंबाब्वे को हार मिलती है तो टूर्नामेंट से उसकी विदाई हो जाएगी।
दिन के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड का सामना आयरलैंड के साथ होगा। ग्रुप-डी में इंग्लैंड की टीम का यह दूसरा मैच है। अपने पहले मैच में उसे वेस्टइंडीज के हाथों पराजित होना पड़ा था। इस लिहाज से सुपर आठ में जगह बनाने के लिए उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा। आयरलैंड की भी कोशिश यही रहेगी कि अपने पड़ोसी मुल्क को मात देकर सुपर-8 में जगह बनाई जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications