ट्वेंटी-20 विश्व कप : वेस्टइंडीज के सामने 192 रनों का लक्ष्य (लीड-2)
गुयाना, 4 मई (आईएएनएस)। प्रोविडेंस स्टेडियम में सोमवार को इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे ट्वेंटी-20 विश्व कप के ग्रुप-डी मुकाबले में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए। मेजबान वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
इंग्लैंड की ओर से इयोन मोर्गन और लुक राइट ने बीच पांचवे विकेट के लिए शानदार साझेदारी हुई। पारी के अंतिम ओवर में 35 गेंदों पर 55 रन बनाकर मोर्गन आउट हुए। उन्हें ड्वेन ब्रॉबो ने आउट किया। राइट 27 गेंदों 45 रन बनाकर और टिम ब्रेसनन शून्य रन बनाकर नाबाद लौटे।
इससे पहले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लुंब 28 रन बनाकर क्रिस गेल की गेंद पर बोल्ड हुए। उस समय टीम का स्कोर 36 रन था। इसके बाद क्रेग किस्वेटर 14 गेंदों पर 26 रन बनाकर निकिता मिलर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दिए गए।
इंग्लैंड को तीसरा झटका केविन पीटरसन के रूप में लगा। पीटरसन 20 गेंदों पर 24 रन बनाकर डरेन सैमी की गेंद पर रामनरेश सरवन को कैच थमा बैठे। इसके बाद सैमी ने पॉल कॉलिंगवुड को छह रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications