आस्ट्रेलिया संग 2 टेस्ट खेलने का भारत का आग्रह
सीए के एक प्रवक्ता ने मेलबर्न में बताया कि उन्हें इस बारे में बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक आग्रह मिला है और बोर्ड इस पर विचार कर रहा है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के अनुसार प्रवक्ता ने कहा, "हम इस दृष्टिकोण से भी सोच रहे हैं कि एशेज और पाकिस्तान के खिलाफ जुलाई में हमें टेस्ट मैच खेलने हैं। ऐसे में भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलना कोई बुरा विचार नहीं है। इससे हमारी टीम को अनुभव मिलेगा।"
पांच मैचों की एशेज श्रृंखला नवंबर के आखिर से शुरू होगी। सीए का दावा है कि भारत ने कार्यक्रम में बदलाव के लिए कोई वजह नहीं बताई है।
उल्लेखनीय है कि बीते साल भारत ने सिर्फ पांच टेस्ट मैच खेले थे। इस साल टीम इंडिया अब तक चार टेस्ट मैच खेल चुकी है और अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले उसका टेस्ट मैच खेलने का फिलहाल कोई कार्यक्रम नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications