इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण के सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन के हाथ में चोट लग गई थी। इसके बावजूद वह फाइनल में खेले थे। पूरे आईपीएल में उन्होंने सर्वाधिक रन बनाए थे।
सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर दस्तक देने वाले सचिन ने बुधवार को गई टिप्पणी में अपनी चोट के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "मेरा हाथ अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। आईपीएल के फाइनल मैच में कई बार गेंद चोट वाली जगह पर लगी थी।"
सचिन ने कहा, "हाथ से बैंडेज अब हट चुका है। चिकित्सक का मानना है कि पूरी तरह ठीक होने में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा। मैं इसके बारे में आगे भी आप लोगों को जानकारी देता रहूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।