डकवर्थ-लुईस में बदलाव की जरूरत : कादिर
कादिर ने कहा, "पांच ओवरों में किसी मैच का नतीजा घोषित करना एक मजाक है। ऐसा पहले श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मैचों में होता था। इस नियम पर फिर से गौर करना चाहिए। ट्वेंटी-20 क्रिकेट में इस नियम के लागू करने के बारे में तो जरूर दोबारा सोचना चाहिए। क्रिकेट के इस प्रारूप के हिसाब से यह ठीक नहीं है।"
वेबसाइट 'ईएसपीएन स्टार डॉट कॉम' के अनुसार इंग्लैंड के मैच का हवाला देते हुए कादिर ने कहा, "यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट है और साथ ही विश्व कप चल रहा है। ऐसे में कोई टीम मजाकिया अंदाज में हारना पसंद नहीं करेगी। इंग्लैंड के साथ अन्याय हुआ क्योंकि 20 ओवरों में 191 रन बनाए थे और यहां उसे जीत मिल सकती थी।"
उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को गुयाना में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड को डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर हार का सामना करना पड़ा था जबकि उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 191 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications