Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 महिला विश्व कप : वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया

बासेट्रे के वार्नर पार्क मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 158 रन ही बना सकी।

वेस्टइंडीज की तरफ से दीनद्रा डोट्टीन ने 45 गेंदों पर नाबाद 112 रनों की पारी खेली जिसमें सात चौके और नौ छक्के शामिल थे। इसके अलावा जुलियाना नीरो ने 28 रनों की पारी खेली। वहीं ब्रिटनी कूपर 14, शानेल डाली 10, क्रोडल जैक चार और एस. टेलर एक रन बनाकर आउट हुईं।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से चोलेन ट्रियान ने दो और एंजलिक ताइ व वेस्थूजेन ने एक-एक विकेट लिया।

वेस्टइंडीज के 175 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन जीत की दहलीज तक नहीं पहुंच सकी।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सैंड्री फ्रिट्ज ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। इसके अलावा सी. ब्रिट्स ने 43 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी खास करिश्मा नहीं कर सका।

वेस्टइंडीज की तरफ से डोट्टीन और पामेला लावीन ने एक-एक विकेट लिया।

महिला विश्व कप में भारत और मेजबान वेस्टइंडीज सहित कुल आठ टीमें शिरकत कर रही हैं। इन टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है।

ग्रुप-ए में वेस्टइंडीज के अलावा मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं जबकि ग्रुप-बी में न्यूजीलैंड, भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान को रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+