ट्वेंटी-20 विश्वकप : आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराया
आस्ट्रेलिया की ओर से जीत के लिए रखे गए 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 18.4 ओवरों में सिर्फ 114 रनों पर आउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से कप्तान शकीब अल हसन ने सर्वाधिक 28 रन बनाए जबकि मुशफिकुर रहमान ने 24 रनों का योगदान दिया।
आस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज डिर्क नेन्स ने बांग्लादेश के चार विकेट चटकाए जबकि डेविड हसी और स्टीवन स्मिथ ने दो-दो खिलाड़ियों को पेवेलियन की राह दिखाई।
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम उस वक्त मुश्किलों में फंसी दिख रही थी जब 65 रनों के योग पर उसके छह प्रमुख बल्लेबाज पेवेलियन लौट चुके थे।
इसके बाद माइकल हसी और स्टीवन स्मिथ ने आस्ट्रेलियाई पारी को मजबूती प्रदान की। हसी ने 47 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि स्मिथ ने 27 रन बनाए। हसी ने 29 गेंदों की इस पारी में चार चौके व एक छक्का जड़ा। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई।
बांग्लादेश के लिए मुर्तजा और हसन ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications